परिजनों ने जिन्दा बेटी का शोकपत्र छपवा कर बांटा गाँव मे, अब जीवित बेटी का होगा मृत्युभोज , जाने क्या है वजह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
परिजनों ने जिन्दा बेटी का शोकपत्र छपवा कर बांटा गाँव मे, अब जीवित बेटी का होगा मृत्युभोज , जाने क्या है वजह
भीलवाड़ा 05 जून 2023 - राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपनी जीवित लड़की को मृत घोषित कर दिया। दरअसल मामला प्रेम-प्रसंग का है। यहां पर एक लड़की अपनी ही जाति के युवक के साथ घर से भाग गई। बेटी के ऐसा करने से उसके परिवार वालो ने उससे मुंह मोड़ लिया। परिवार ने अपनी जीवित बेटी को मरा हुआ घोषित कर दिया है और पूरे समाज में बेटी की मौत के शोकपत्र बांट दिए हैं। ये परिवार 13 जून को बेटी की मौत के गम में गोरनी यानि मृत्यु भोज का आयोजन करने जा रहा है।

भीलवाड़ा में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी के नाम से एक शोक पत्रिका छपवाई। बेटी ने प्रेमी के साथ रहने की ठान ली और घर से भाग गई, जिससे आहत होकर पिता ने यह कदम उठाया है। परिवार के इस फैसले और शोक संदेश वाला कार्ड की चर्चा सोशल मीडिया पर भी है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले लड़की के पिता ने हमीरगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही प्रेमी लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी भीलवाड़ा शहर के सदर थाने में दर्ज हुई थी। कहा जाता है कि लड़की की सगाई उसके प्रेमी के साथ हो चुकी थी, लेकिन पारिवारिक कारणों से टूट गई थी। इसके बावजूद भी युवती उसी से शादी करना चाहती थी, इसलिए वो घर पर बिना बताए भाग गई।  

परिवार की शिकायत पर पुलिस लड़की को ढूंढ लाई। परिजनों की मौजूदगी में लड़की से बात की गई। लेकिन लड़की ने परिजनों को पहचानने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ चली गई। बेटी की इस हरकत से फैमिली बुरी तरह से आहत हो गए और उन्होंने उसके साथ सारे संबंध तोड़ दिए। उन्होंने अपनी बेटी को मरा हुआ मान लिया है और बड़ा फैसला करते हुए उसके नाम का शोक संदेश छपवाया है। इसमें बेटी की मौत हो जाने और 13 दिन बाद गोरनी (मृत्यु भोज) में शामिल होने के लिए लोगों को बुलाया गया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH