उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक के घर मे लगाई आग , राज्य में नही थम रहा है हिंसा का दौर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक के घर मे लगाई आग , राज्य में नही थम रहा है हिंसा का दौर
मणिपुर 05 जून 2023 - मणिपुर में हिंसा की घटनाओं पर विराम लगाने और शांति बहाल करने के प्रयास के लिए ही गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर गए थे उन्होंने राज्य में मैराथन बैठकें कीं और उपद्रवियों को खुले शब्दों में चेतावनी भी दी बावजूद इसके राज्य में हिंसा खत्म नहीं हुई है। शनिवार को काकचिंग जिले के सेरोऊ बाजार में उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी। कांग्रेस विधायक के रंजीत का निजी आवास भी जला दिया गया।

राज्य के बड़ा हिस्सा इस हिंसा से प्रभावित हुआ है। लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में दिन गुजार रहे हैं। हालांकि कुछ इलाका ऐसा भी है जहां हिंसा नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि उग्रवादी विधायक पर हमला करना चाहते थे लेकिन उस वक्त वह घऱ पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक उग्रवादी बंदूकों के साथ बीएसएफ की टुकड़ी के पास पहुंचे थे। इसके बाद देर रात तक रुक - रुक कर गोलियां चलती रहीं। सुगनू में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच दोपहर में भी क्रॉस फायरिंग हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही तरफ से मोर्टार का भी इस्तेमाल किया गया था।

वहीं इंफाल जिले की पश्चिमी सीमा पर भी सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग हुई। यहां घायल हुए एक शख्स की अस्पताल में मौत भी हो गई। ऊर्जा मंत्री बिस्वजीत सिंह के साथ कई विधायक विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्हें जरूरत का सामान भी मुहैया करवाया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH