रिश्ते के भाई से युवती को हो गया प्यार , रोजाना होती थी मुलाकात लेकिन एक रात हुआ कुछ ऐसा की,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिश्ते के भाई से युवती को हो गया प्यार , रोजाना होती थी मुलाकात लेकिन एक रात हुआ कुछ ऐसा की,,,
फतेहपुर 04 जून 2023 - प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छोटे भाई के साथ रह रही छात्रा ने कमरा बंद कर प्रेमी के साथ दुपट्टे के फंदे से खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी लोडर चलता था, वह रात में लोडर लेकर प्रेमिका से मिलने आया था। बकेवर थाने के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती जहानाबाद के कस्बे के चंदा गली में रिश्तेदार के मकान में रहकर SSC की कोचिंग कर रही थी।

युवती का छोटा भाई कस्बे के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है, वह साथ रह रहा था। युवती का दूर से रिश्ते में भाई 25 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवक लोडर लेकर आया और छात्रा के साथ कमरे में रुक गया। छात्रा का भाई कमरे के बाहर खुली छत में सो गया। छात्रा व उसका प्रेमी दोनों कमरे में सोने चले गए। अंदर से कमरे की कुंडी बंद कर रसोई गैस सिलिंडर रख कर पंखे के हुक में में दुपट्टा डाल एक-एक छोर से गले में फंदा लगा लिया।

इसके बाद दोनों ने सिलिंडर को पैर से धक्का देकर गिरा फंदे पर झूल गए। सिलिंडर गिरने की आवाज सुनकर छात्रा के भाई की नींद खुली तो उसने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो दोनों फंदे से लटकते दिखे। दहशत में आकर छात्रा के भाई ने पिता को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पिता व अन्य स्वजन मौके पर आए। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि दोनों के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं।

छात्रा का प्रेमी दूर के रिश्ते से भाई है। वह अक्सर प्रेमिका से मिलने के लिए यहां आता था। रात में रुकने के बाद वापस चला जाता था। शनिवार को आने के बाद दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, जिससे खुदकुशी कर ली। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना पर स्वजन जब मौके पर पहुंचे तो दोनों प्रेमी फंदे से लटक रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर कमरे की कुंडी तोड़कर कमरा खोला गया। इसके बाद फंदा काट कर दोनों को उतारा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH