ट्रेन हादसा UPDATE - अब तक 50 लोगो की मौत की खबर , 200 से अधिक घायल , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेन हादसा UPDATE - अब तक 50 लोगो की मौत की खबर , 200 से अधिक घायल , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
 बालासोर (उड़ीसा) 02 जून 2023 - भीषण ट्रेन हादसे में अब मौत के डरावने आंकड़े आ रहे हैं। भीषण ट्रेन हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।  200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

घायलों में  132 घायलों को सोरो सीएचसी , गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा 179 लोग जख्मी हो गए हैं. वहीं 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए. जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल की सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं।

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख और संवेदना जताई है. पीएम ने ट्वीट किया, ”ओडिशा में ट्रेन हादसे के बारे में जानकर व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है. दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.”

ओडिशा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और डेवलपमेंट कमिश्नर ने बताया है कि बालासोर और उसके आसपास के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट पर हैं. एससीबीएमसी को भी अलर्ट किया गया है. इसी के साथ NDRF की 3 यूनिट, ओडीआरएएफ की 4 यूनिट और 60 एंबुलेंस जुटाई गई हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH