सुहागरात की सुबह कमरे में झांक कर देखा तो परिजनों के उड़े होश , इस हालत में मिले दूल्हा और दुल्हन

उत्तर प्रदेश , 02-06-2023 2:07:33 AM
Anil Tamboli
सुहागरात की सुबह कमरे में झांक कर देखा तो परिजनों के उड़े होश , इस हालत में मिले दूल्हा और दुल्हन
बहराइच 01 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नवदंपती की सुहागरात वाली रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक पल में शादी की सभी खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना के बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि, यह पूरा मामला बहराइच जिले का है। जहां पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प पुत्री परसराम के साथ 30 मई को हुई थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। 

रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे। देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। परिजन शादी की खुशियां मना रहे थे। आज यानी गुरुवार सुबह काफी देर होने के बाद भी नवदंपती का दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आ रही थी। इसके बाद परिवार वाले परेशान होने लगे।

परेशान परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो दोनों दुल्हा दुल्हन कमरे में बेसुध पड़े थे। यह देखकर उन्होंने दरवाजा खोला तो दोनों की मौत हो चुकी थी। इस पर कोहराम मच गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों ओर के परिजन एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH