जिस होटल में शहर भाजपा का कार्यालय वहां चल रहा था सेक्स रैकेट , 6 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 31-05-2023 6:01:35 AM
Anil Tamboli
जिस होटल में शहर भाजपा का कार्यालय वहां चल रहा था सेक्स रैकेट , 6 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार
जौनपुर 31 मई 2023 - जौनपुर में टीडी कॉलेज के प्रोफेसर का अपनी ही छात्रा से संबंध बनाने और किस मांगने का वीडियो वायरल है। इसे लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया। इसी बीच यहां के एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। जिस होटल में भाजपा का कार्यालय है, उसी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से छह युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

होटल के कमरों से कंडोम और आपत्तिजनक कई वस्तुएं भी बरामद की गई है। गुप्त सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मारे गए छापे से खलबली मच गई। रैकेट का सरगना एक महिला है। वह मौके से फरार हो गई है। होटल के प्रथम तल पर भाजपा नगर कार्यालय का बड़ा बोर्ड लगा है। इस बोर्ड के कारण यह इमारत होटल कम भाजपा कार्यालय का भवन ज्यादा नजर आता है।

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि होटल के कारण वहां का माहौल बहुत गंदा किया जा रहा है। लड़किया लाई जाती हैं। उनसे गलत काम कराया जा रहा है। इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लेने के दरौन ही वह होटल में पहुंच गए। होट के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। एक कमरे से तीन लड़कियां और अन्य कमरों में लड़के और लड़कियों का जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

कमरे में खुले हुए कंडोम के साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। वहां मौजूद मैनेजर को पकड़ लिया गया है। सभी छह लड़कियों और लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लड़की की उम्र छोटी लग रही है। इसकी जांच की जा रही है। रैकेट की सरगना एक महिला बताई जा रही है। वह फरार हो गई है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस और एलआईयू तक शिकायत नहीं पहुंची लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत मिल गई। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि होटल गली के अंदर है। हो सकता है कि पुलिस को जानकारी न हुई हो। जर्जर और पुराने भवन में होटल को चलाया जा रहा था। अभियान के तहत वहां से गुजर रहा था तो लोगों ने शिकायत की और होटल में औचक ही पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि वहां कितने समय से यह सब चल रहा था इसकी पड़ताल पुलिस करेगी।

H

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH