युवक में आया भेड़िया और कुत्ते का लक्षण , महिला को मार कर खाया , भारत मे पहला मामला

देश , 28-05-2023 5:49:39 PM
Anil Tamboli
युवक में आया भेड़िया और कुत्ते का लक्षण , महिला को मार कर खाया , भारत मे पहला मामला
पाली 28 मई 2023 - मंबई से राजस्थान के पाली पहुंचकर जिस युवक ने बुजुर्ग महिला की पत्थरों से सिर फोड़कर की हत्या कर नोंच-नोंच कर उसका चेहरा खाया है, उसे हाइड्रोफोबिया बीमारी है। जिस कारण उसमें कुत्ते और भेड़िए जैसे लक्षण आ गए हैं। वह जंगली जानवर की तरह महिला को शिकार समझकर खा गया।

मुंबई निवासी आरोपी युवक सुरेंद्र को डॉक्टर्स ने पाली से जोधपुर रेफर कर दिया है। वह इतना खतरनाक हो गया है कि उसके हाथ-पैर बांध कर ले जाना पड़ा है। खोलने पर वह हिंसक हो जाता है। युवक के प्राथमिक इलाज के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डॉक्टरों ने युवक में रेबीज इंफेक्शन की पुष्टि की है। 

आरोपी युवक हाइड्रोफोबिया बीमारी का मरीज है। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रवीण गर्ग ने बताया कि संभवतः देश में यह पहला ऐसा केस है, जिसमें रेबीज के मरीज ने किसी इंसान को अपने दांतों से काट काटकर खा लिया हो। युवक की जेब में मिली डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन से रेबीज बीमारी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पाली में भी जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मरीज की 72 घंटे में मौत हो जाती है, लेकिन इतने भयानक लक्षण आने के बावजूद यह जीवित है, यह चौंकाने वाली बात है। अब जोधपुर में हाई लेवल पर डॉक्टर्स की टीम इसका इलाज करेंगी।

क्या है पूरा मामला ?

पाली जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। इसके तहत एक युवक ने पहले तो खेत से बकरियां चराते और हरी सब्जी लेकर लौट रही वृद्ध के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। फिर उसके बाद उस युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंच कर खा लिया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब उसे ऐसा घिनौना काम करते हुए देखा, तो उस नरभक्षी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ग्रामीणों को देखकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। 

एक किलोमीटर पीछा कर ग्रामीणों ने घेरकर उसे पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाथ पांव बांधकर बांगड़ अस्पताल के जेल वार्ड में कड़ी सुरक्षा में रखा था, जहां आरोपी की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से मुम्बई निवासी 24 साल के सुरेंद्र के रूप में हुई। पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में जंगल की यह घटना है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH