शादी के दो महीने बाद पति ने पत्नी को बनाया कमाई का जरिया , हर रात भेजने लगा अलग अलग लोगो के साथ , फिर एक दिन ,,,

उत्तर प्रदेश , 28-05-2023 5:33:37 AM
Anil Tamboli
शादी के दो महीने बाद पति ने पत्नी को बनाया कमाई का जरिया , हर रात भेजने लगा अलग अलग लोगो के साथ , फिर एक दिन ,,,
कौशांबी 28 मई 2023 - कौशांबी में एक नवविवाहिता को उसका पति शादी के 2 महीने बाद से ही दूसरे मर्दों के पास भेजने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति कमाई के लिए उससे गलत काम करवाता है। उसके पति ने दूसरे मर्दों के साथ उसके अश्लील वीडियो-फोटो भी चोरी से ले लिए थे। वही फोटो-वीडियो दिखाकर वो मेरे घरवालों से पैसे मांगता है। मेरे परिवार को ब्लैकमेल करता है। मेरे विरोध करने पर मेरा पति और उसका परिवार मेरे साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि उसने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है। लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। ये मामला कौशांबी के संदीपन घाट के एक गांव का है।

पीड़ित महिला का कहना है कि 25 मई की रात में भी उसका पति उसको किसी और के पास जाने के लिए बोल रहा था। जब उसने मना किया तो उसके पति, जेठ और उसकी सास ने उसको बहुत पीटा। जिसके बाद किसी तरह वो अपने पति के चंगुल से छूटकर अपने मायके पहुंची। 27 मई को महिला ने भाई के साथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। बता दें, महिला की शादी जनवरी 2023 में हुई है। उसकी उम्र 18 साल है। महिला का पति एक स्कूल में काम करता है। 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, शादी के 2 महीने तक सब अच्छा था। लेकिन उसके बाद अचानक मेरे पति ने मेरे साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। वो सबके सामने मुझसे अश्लील हरकत करते। मेरी सास के सामने मुझे मारते लेकिन वो कुछ नहीं बोलती। मेरा पति रात में किसी भी युवक को वीडियो कॉल पर मुझे दिखाने लगता। तो कभी किसी भी युवक से मेरी बात कराने लगता। फिर एक बार उसने मुझे अपने किसी जानने वाले के पास रात में जाने के लिए कहा। मैंने जब उसको वहां जाने से मना कर दिया तो उसने मुझे बहुत मारा। मुझ पर दबाव बनाया। अपने पति के कहने पर मैं उन लोगों के पास चली गई। लेकिन फिर ये सब रोज का होने लगा। फिर एक दिन मैंने अपने पति से साफ कह दिया कि अब मैं किसी और के पास कभी नहीं जाऊंगी।

जिसके बाद उसने मुझे फिर पीटा। बेल्ट और डंडे से मेरी पिटाई की। उसके बाद मेरे अश्लील फोटो-वीडियो मेरे घरवालों को भेज दिए और उनसे पैसे मांगने लगा। मेरे पति ने मेरे परिवार से कहा कि तुम लोगों ने पैसे नहीं दिए तो ये सब वायरल कर देंगे। उस समय तो मेरे परिवार ने पैसे दे दिए थे। लेकिन ऐसा मेरा पति आए दिन करने लगा। 

25 मई की रात को भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। मैं किसी तरह अपने ससुराल से मायके पहुंची और अपने घरवालों को पूरी बात बताई। फिर अपने भाई के साथ पति-सास और जेठ के खिलाफ शिकायत की है। इस मामले में थानाध्यक्ष गायत्री सिंह का कहना है कि पीड़िता से मामले की तहरीर मिली है। हमने आरोपी पति पक्ष को थाने में बुलाया है। दोनों पक्ष के बयान लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH