राधा कृष्ण हॉटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 14 युवतियां और 16 युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राधा कृष्ण हॉटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 14 युवतियां और 16 युवक गिरफ्तार
मऊ 27 मई 2023 - यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ है. कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया है. पुलिस सभी को कोतवाली ले गई है और पूछताछ की जा रही है. बीते साल दिसंबर में इसी होटल में पुलिस ने छापा मारकर युवक और युवतियों को पकड़ा था।

मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित राधा कृष्ण होटल से जुड़ा हुआ है. इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है. शनिवार को शिकायत मिली थी कि यहां पर लड़के और लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. पैसा लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पर महिला थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर कोतवाली दखिनटोला और सरायलखनसी की महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा. इस दौरान 14 लड़कियां, 16 लड़के और कर्मचारी अलग-अलग कमरों से पकड़े गए. कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल का रजिस्टर व अन्य चीजें जब्त कीं।

सीओ सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी 31 दिसंबर 2022 को होटल में छापेमारी की गई थी. ताजा मामले में होटल मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी. उधर, इस खुलासे से होटल के आसपास ही नहीं पूरे इलाके में लोग सन्न हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH