अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी की हत्या , 2 महिला और सरपंच सहित 6 गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी की हत्या , 2 महिला और सरपंच सहित 6 गिरफ्तार
बाड़मेर 27 मई 2023 - राजस्थान के बाड़मेर में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी के किसी युवक के साथ अवैध संबंध थे. जब इसकी भनक पति को हुई, तो वह विरोध करने लगा. इसके बाद आरोपी ने पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के पिता को अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा।

इसमें महिला के प्रेमी की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं और सरपंच समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया है. जिले के भीमथल के रहने वाले रावताराम उर्फ राजूराम की पत्नी अनीता और सरनू गांव के रहने वाले मदन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पति से अनबन के चलते विवाहिता अनीता शिवनगर इलाके में किराए के मकान में रह रही थी. वहीं, पर मदन और अनीता का मिलना-जुलना रहता था. इसी बात की भनक अनीता के पति रावताराम उर्फ राजूराम को लग गई थी. पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।

23 मई की मदन और उसके पिता पताराम रात को अनीता के घर में सो रहे थे. इस दौरान रावताराम उर्फ राजूराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के पहुंचा. जहां उसने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी मदन और प्रेमी के पिता पर धारदार हथियारों, लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

तीनों को अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए. पूरे घटनाक्रम के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया. जहां मदन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं महिला और बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अनीता के पति रावताराम उर्फ राजूराम को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सरपंच बंशीराम , भैराराम , शंकराराम समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH