इस पूरे सप्ताह सुहाना रहेगा मौसम , अगले 4 से 5 दिनों तक आंधी - तूफान और बारिश की संभावना

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस पूरे सप्ताह सुहाना रहेगा मौसम , अगले 4 से 5 दिनों तक आंधी - तूफान और बारिश की संभावना
नई दिल्ली 27 मई 2023 - उत्तर भारत के तमाम राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में 27 और 28 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। IMD में वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत में शनिवार और रविवार ऐसा ही मौसम रहेगा। रविवार को यूपी में इसका ज्यादा प्रभाव दिखेगा और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका है। इसे देखते हुए हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और दक्षिण उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उधर, शनिवार की सुबह हुई बारिश से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। खराब मौसम के कारण, दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है। परेशानी की बात ये है कि अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम की आशंका है।

मौसम में इस बदलाव की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में 30 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को इसका प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में दिखेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH