शॉपिंग मॉल के स्पा सेंटरों में चल रहा था सेक्स रैकेट , 60 युवतियां और 39 युवक गिरफ्तार , आपत्तिजनक समान बरामद

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शॉपिंग मॉल के स्पा सेंटरों में चल रहा था सेक्स रैकेट , 60 युवतियां और 39 युवक गिरफ्तार , आपत्तिजनक समान बरामद
गाजियाबाद 25 मई 2023 - लिंक रोड थाना क्षेत्र के पैसेफिक माल में आठ स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंड़ाफोड़ बुधवार शाम को पुलिस ने किया। पुलिस ने स्पा सेंटर से 60 युवतियां और 39 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पेमेंट करने की मशीन, डीवीआर और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, महाराजपुर पुलिस चौकी के पास पैसेफिक माल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने की पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी।

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने इसपर कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार शाम को पुलिस लाइन से और डीसीपी ट्रांस हिंडन की टीम लेकर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा पहुंचे।भारी संख्या में पुलिस बल देखकर आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने माल में चल रहे आठ स्पा सेंटर में छापा मारा। जहां देह व्यापार होता पाया गया। अंदर युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। महिला पुलिस ने सभी युवतियों को पकड़ा।

पुलिसकर्मी सभी को पुलिस की बस में लेकर लिंक रोड थाने पहुंचे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आठ स्पा सेंटर में देह व्यापार चलता मिला। मौके से 60 युवतियां और 39 युवक पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में पुलिस जानकारी कर रही है कि कितने संचालक हैं, कितने कर्मचारी और ग्राहक हैं। सभी संचालक और पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH