छत्तीसगढ़ - राईसमिल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस , कई रसूखदार जुआरी गिरफ्तार

धमतरी , 24-05-2023 3:35:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राईसमिल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस , कई रसूखदार जुआरी गिरफ्तार
धमतरी 23 मई 2023 - जिले के केरेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरेल- अरौद रोड के एक राइस मिल में लाखों रुपये का जुआ चल रहा था। इसकी भनक पुलिस और साइबर टीम को लगने के बाद राइस मिल में छापा मारा गया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर तीन कारें और तीन मोटरसाइकिलों को केरेगांव पुलिस थाना लाया है।

केरेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के कुकरेल, माकरदोना, मोहलाई, सियादेही और आसपास के गांवों के जंगल में महीने भर से जुआ के सौदागर स्थान बदल- बदल कर लाखों रुपये के जुआ प्रतिदिन खेला रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस थाना क्षेत्र के कुकरेल-अरौद रोड के एक राइस मिल में पुलिस की साइबर टीम ने 23 मई की रात छापामार कार्रवाई की। जुआ खेलते कुछ रसूखदार और राजनीति से जुड़े लोगों को पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने तीन कारें और दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए लोगों को केरेगांव पुलिस थाना लाया है। जानकारी लेने के लिए केरेगांव के थाना प्रभारी संतोष साहू से संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। साइबर क्राइम के प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश बंजारे से भी मोबाइल नहीं उठाया।

पुलिस ने राइस मिल में छापा मारकर जुआ पकड़ लिया। तीन कारों, दो मोटरसाइकिलों सहित कुछ लोगों को पकड़कर थाना भी ले आए, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय मामला दबाने मे लगे रहे। जब मीडिया ने जानकारी चाही तो जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। इससे इस बात की संभावना से इंकार करना मुश्किल है कि पुलिस लेनदेन कर मामला को रफादफा करने की तैयारी में है।

केरेगांव थाना क्षेत्र के गांव से लगे हुए घने जंगल है। जंगल के अंदर पगडंडी वाला रास्ता भी है। इन्हीं जंगलों के अंदर जुआ के एक विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों में से एक दल का नेता 52 पत्तों का सौदागर बनकर जुआ खेला रहा है। प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआ खेलाया जा रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH