छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

राजनाँदगाँव , 21/03/2026 12:24:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

राजनांदगांव 21 मार्च 2026 - नवरात्र के बीच डोंगरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हुए अवैध तरीके से पैकेज्ड पानी बनाया जा रहा था. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ग्राम नागतराई में छापा मारकर इस पूरे खेल का खुलासा किया. वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में ‘हाइड्रावेडॉ एक्वा’ नाम की फैक्ट्री की जांच की गई।

जांच में सामने आया कि यह यूनिट बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी. इतना ही नहीं, पानी के पाउच पर छपा निर्माता का पता भी गलत और भ्रामक पाया गया, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला है। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 200 मिलीलीटर के ‘खाद्य हिन्द’ ब्रांड के कुल 606 बोरी पानी पाउच जब्त कर लिए. यह पानी बाजार में खपाने की तैयारी में था।

फिलहाल जब्त किए गए पाउच के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद मामले को न्यायालय में पेश किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH