प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश , 20/03/2026 9:37:10 PM
Anil Tamboli
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड

अलीगढ़ 20 मार्च 2026 - उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक प्रधान आरक्षक पर रेप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक इमरान खान के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

महिला का आरोप है कि प्रधान आरक्षक इमरान ने मदद के नाम पर अश्लील बातें की और संबंध बनाने के लिए होटल में आने का प्रस्ताव रखा. फिलहाल, एसएसपी ने शिकायत पर इमरान को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जमालपुर निवासी पीड़िता ने SSP को दी शिकायत में बताया कि उसने जीशान नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी. शिकायत की जांच के दौरान नगला पटवारी चौकी के प्रधान आरक्षक इमरान खान ने पीड़िता को बुलाया. आरोप है कि इमरान ने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल कर 'प्राइवेट फोटो' भेजने को कहा और ईद के कपड़े दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया।

पीड़िता के अनुसार प्रधान आरक्षक इमरान खान ने कहा, "तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी तेरे केस में कार्रवाई होगी, वरना तुझे ही जेल भेज दूंगा प्रधान आरक्षक इमरान खान ने पीड़िता को कसम देकर मुंह बंद रखने की धमकी भी दी. पीड़िता ने प्रधान आरक्षक इमरान खान के साथ हुई अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग SSP को सौंप दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने आरोपी प्रधान आरक्षक इमरान खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही, क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH