ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल

देश , 20/03/2026 6:06:07 PM
Anil Tamboli
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल

अनंतपुर 20 मार्च 2026 - आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के जोन्नागिरी गांव में एक ब्लाउज के लिए भारी बवाल हो गया। ब्लाउज को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ब्लाउज के लिए पहले महिलाओं के बीच संग्राम हुआ। इसके बाद फिर पुरुषों ने भी जमकर एक दूसरे पर लाठियां भांजी। दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल गांव में रहने वाली सुकुलम्मा नाम की महिला ने चार ब्लाउज धोकर घर के बाहर सूखने के लिए डाली थी। कुछ समय बाद जब वह उन्हें लेने पहुंची तो ब्लाउज वहां नहीं मिले। इसके बाद उसने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे पड़ोस में रहने वाली शांता और नंदिनी के घर में अपने ब्लाउज दिखाई दिए। यहीं से विवाद शुरू हो गया।

सुकुलम्मा ने जब अपने ब्लाउज वापस मांगे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली बहस झगड़े में बदल गई। कुछ ही देर में सुकुलम्मा के भाई लक्ष्मण और रामू भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पड़ोसी परिवार से बहस शुरू कर दी। बात बढ़ती गई और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई, जब शांता और नंदिनी के पक्ष से उनके परिवार के सदस्य चिन्नवीरप्पा, उरुकुंदु, चिन्नी और वंशी भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में लक्ष्मण और रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर गहरी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत गुत्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गयाय़। घटना के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH