छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल

रायगढ़ , 20-03-2026 5:48:04 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल

रायगढ़ 20 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और दुर्ग के बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई है, जहां तरबूज, ककड़ी की खेती के बीच करीब डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट का है।

बताया जा रहा कि आमाघाट के नदी किनारे करीब डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस झारखंड के आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि रायगढ़ निवासी सुषमा खलखो की झारखंड में शादी हुई थी। झारखंड से यहां आकर सुषमा खलखो का पति अफीम की खेती कर रहा था। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। 

SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आमघाट इलाके में गोपनीय तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। तमनार और पूंजीपथरा पुलिस द्वारा गुरुवार शाम से ही मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। रात में मार्शल सांगा को हिरासत में लिया गया। मार्सल सांगा झारखंड का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से यहां आकर रह रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ यहां अफीम की खेती कर रहा था।

कल रात से आरोपी मार्सल सांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही है वह निजी है या शासकीय है इसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में और कितने आरोपी हैं, वह जांच के बाद ही पता चलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे

छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH