सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती 21 मार्च 2026 - इस वक्त सक्ती जिले से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा दिव्यांग शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपी की लाश उसके घर के पीछे फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दे कि जैजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे में 18 मार्च को दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की लाश गांव में मिली थी। पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक का अपने पड़ोसी टिमन लाल के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन ट्राइसाइकिल में घुमने निकले शिक्षक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को घसीटते हुए विवादित जमीन के पास ले गया और आग लगा दिया था।
आग जलता देख के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख कर आरोपी टिमन लाल भाग निकला। इधर, हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर ग्राम जर्वे के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी टिमन लाल ने अपने घर के पीछे आत्महत्या कर ली है।
पुलिस घटना की जानकारी मलते ही मौके पर पहुंची और टिमन लाल के शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। वहीं, शिक्षक की हत्या के बाद आरोपी की आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।
















