स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद जब ग्राहक ने दिया दो हजार का नोट तब पम्प कर्मी ने पाईप डाल कर वापस निकाल लिया पेट्रोल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद जब ग्राहक ने दिया दो हजार का नोट तब पम्प कर्मी ने पाईप डाल कर वापस निकाल लिया पेट्रोल
जालौन 23 मई 2023 - रिजर्व बैंक के स्‍पष्‍ट निर्देश के बावजूद दो हजार रुपए के नोट को लेकर लोगों को तरह-तरह की दिक्‍कतें आ रही हैं। ये नोट वैसे तो लंबे समय से बाजार में दिख नहीं रहे थे लेकिन रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद अचानक से लोग इन्‍हें लेकर पेट्रोल पंप से शॉपिंग मॉल तक पहुंचने लगे हैं। लेकिन कुछ जगहों पर ये नोट लेने से आनाकानी भी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला उरई में देखने को मिला जहां स्‍कूटी में पेट्रोल भराने के बाद ग्राहक ने दो हजार का नोट दिया तो पंप के कर्मचारी ने टंकी से तेल वापस निकाल लिया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नोट लेने से इनकार कर दिया। ग्राहक के पास दूसरा नोट नहीं था तो पंपकर्मी ने उसकी स्कूटी में भरा गया पेट्रोल टंकी से निकाल लिया।

इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उरई कोतवाली के दलगंजन तिराहे पर वी मार्ट के सामने स्थित पेट्रोल पंप का है। सोमवार दोपहर यहां एक युवक स्कूटी लेकर पेट्रोल भराने पहुंचा था। उसने 400 रुपए का पेट्रोल भरवाया और पंप कर्मचारी को 2000 रुपए का नोट दिया। पंप कर्मचारी ने गुलाबी नोट लेने से इनकार कर दिया। युवक ने कहा कि उसके पास यही नोट है और सरकार ने 30 सितंबर तक इसको प्रचलन में रखा है। 

पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी। फुटकर रुपये न होने की बात कहकर स्कूटी की टंकी में पाइप डालकर पेट्रोल निकाल लिया। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। उधर एलडीएम संदीप सिन्हा ने कहा कि दो हजार का नोट 30 सितंबर तक प्रचलन में हैं। कोई भी नोट लेने से इंकार नहीं कर सकता। अगर कोई मना करता है तो डीएम से शिकायत की जा सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH