छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर , दो बाइकों की सीधी टक्‍कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

धमतरी , 22-05-2023 7:15:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर , दो बाइकों की सीधी टक्‍कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
धमतरी 22 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार के कहर ने तीन लोगों की जान ले ली है दरअसल , दो बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई की अलसुबह नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटगांव के गोठान के पास तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ग्राम सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वहीं मुकुंदपुर निवासी कौशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे।

इस दौरान धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गोठान के पास दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल नगरी ला रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से नगरी सिविल अस्पताल लाया गया है वहीं नगरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे

छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल

छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH