वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त , आकाशीय बिजली और ओला गिरने से टूटे शीशे , 250 यात्री थे सवार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त , आकाशीय बिजली और ओला गिरने से टूटे शीशे , 250 यात्री थे सवार
भद्रक 21 मई 2023 - ओडिशा के भद्रक के पास तेज हवाओं के बाद आकाशीय बिजली और ओला-वृष्टि की चपेट में आने से पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना की वजह से ट्रेन में सवार करीब 250 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के भद्रक रेलवे स्टेशन से 30 किलोमीटर दूर रविवार को पुरी-वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन खराब मौसम की चपेट में आ गई।। इस प्राकृतिक घटना में ट्रेन के इंजन के विंडस्क्रीन को नुकसान पहुंचा और ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ कंपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि पुरी-वंदे भारत ट्रेन के इंजन का विंडस्क्रीन ओला-वृष्टि की चपेट में आ गया। यही नहीं उनके मुताबिक कुछ कंपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे भी ओला-वृष्टि की वजह से टूट गए हैं यह घटना रविवार दोपहर बाद की बताई गई है।

रेलवे अधिकारियों के हवाले बताया गया है कि ट्रेन नंबर 22896 वंदे भारत एक्सप्रेस आकाशीय बिजली की चपेट में भी आ गया और ओला-वृष्टि में फंस जाने की वजह से ड्राइवर की केबिन के विंडस्क्रीन को नुकसान हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी उखड़ गए, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों को नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इसकी वजह से बैतरणी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेन दो घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रही। ईस्ट-कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने कहा, ट्रेन के सभी 250 यात्री सुरक्षित हैं। एक डीजल इंजन बहुत जल्द साइट से मंजुरी रोड तक ट्रेन को क्लियर करेगा, क्योंकि पैंटोग्राफ ओवरहेड तार से उलझ गया है।

उन्होंने बताया कि जब मंजुरी रोड तक ट्रेन को क्लियर कर दिया जाएगा तो यह फिर गंतव्य तक अपने सामान्य इंजन के साथ काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि ट्रेन हावड़ा के शाम 7.30 के बाद रवाना होगी। कई यात्रियों ने बिगड़े मौसम की वजह से ट्रेन के कोचों में बिजली नहीं होने की जानकारियां और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH