15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप , दूध वाले ने दोस्त के साथ मिल कर दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप , दूध वाले ने दोस्त के साथ मिल कर दिया वारदात को अंजाम
गुरुग्राम 20 मई 2023 - हरियाणा के गुरुग्राम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर दो लोगों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों में एक लड़की का परिचित शामिल है, जो दूध बेचने का काम करता है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने लड़की के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर भोंडसी पुलिस स्टेशन में आरोपी दूधवाले विनोद और उसके दोस्त जसबीर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी शुक्रवार सुबह दूध लेने गई और मारुति कुंज के पास विनोद से मिली. उसने आरोप लगाया कि दूधवाला नाबालिग को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर भोंडसी गांव के पास एक जंगली इलाके में ले गया जहां जसबीर इंतजार कर रहा था।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'दोनों ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने कहा कि जब मेरी बेटी ने विरोध किया, तो उन्होंने न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसे बेरहमी से डंडे से पीटा और नाबालिग को अकेले छोड़कर अपनी बाइक से भाग गए.' महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने परिवार से मिलकर आपबीती सुनाई. महिला ने कहा कि वह घबराई हुई लग रही थी और उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH