खुले बोरवेल में गिरा 09 साल का मासूम , 100 फीट की गहराई पर है फंसा , SDRF कर रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

देश , 20-05-2023 10:34:51 PM
Anil Tamboli
खुले बोरवेल में गिरा 09 साल का मासूम , 100 फीट की गहराई पर है फंसा , SDRF कर रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
जोबनेर 20 मई 2023 - राजस्थान के जोबनेर में एक बार फिर बोरवेल का गड्ढा मासूम की जान के लिए आफत बन गया। शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढे की गहराई 200 फीट के आस-पास है। बोरवेल की गहराई का अभी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। क्योंकि ग्रामीण अलग-अलग जवाब दे रहे हैं। बच्चे की लोकेशन 100 फीट पर बताई जा रही है।

घटना के अनुसार जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में बोरवेल को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी अक्षित बोरवेल में जा गिरा। घटना की जानकारी के बाद सिविल डिफेंस एवं NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण अपनी तरफ से मासूम को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। बोरवेल के अंदर से अक्षित की आवाज सुनाई दे रही है। लोग रस्सी के सहारे अक्षित तक पानी पहुंचाने में लगे हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन का पाइप भी गड्ढे में डाल गया है, ताकि अक्षित को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो। जोबनेर SDM अरुण कुमार जैन, तहसीलदार पवन चौधरी, जोबनेर DSP मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अक्षित वह अपने माता-पिता के साथ कुड़ियों का बास में रहता है। वह जोबनेर जयपुर में अपने मामा के घर पर गर्मी की छुट्टियों में आया हुआ था। भोजापुरा गांव में बच्चे मामा के घर के पास ही खेत में यह बोरवेल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुबह जागने के बाद अक्षित खेलते-खेलते ही खेत में बोरवेल तक जा पहुंचा। उसका पैर बोरवेल में चला गया और वो फिसलकर बोरवेल के होल में अंदर जा गिरा। 

काफी देर बच्चे की आवाज़ नहीं देने और दिखाई नहीं देने पर घरवालों को चिंता हुई, बाहर आकर देखा तो अक्षित कहीं दिखाई नहीं दिया, तो उसे ढूंढना चालू किया गया। बोरवेल से अक्षित के चिल्लाने की आवाज आ सुनाई दी। तो घटना का पता लगा। ग्रामीणों ने तुरंत जोबनेर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने SDRF को सूचित किया। पुलिस SDRF टीमें में मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।

SDRF ने बोरवेल में लाइट के साथ CCTV कैमरा लगाया है। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है, क्योंकि गर्मी का समय है और गहराई और घबराहट में बच्चे का दम घुटने की आशंका है।
खुले बोरवेल में गिरा 09 साल का मासूम , 100 फीट की गहराई पर है फंसा , SDRF कर रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH