सहेली निकली दगाबाज , बीमार सहेली को धोखे से बुला कर डॉक्टर से कराया रेप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सहेली निकली दगाबाज , बीमार सहेली को धोखे से बुला कर डॉक्टर से कराया रेप
गुरुग्राम 17 मई 2023 - सेक्टर-40 इलाके में स्थित एक होटल में एक डॉक्टर ने 36 वर्षीय एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह इलाज के लिए गई थी तो डॉक्टर ने उसे नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उसने अपनी एक सहेली को फोन किया, जिसने बताया कि उसकी एक डॉक्टर से दोस्ती है और वह इस समय उसी के साथ सेक्टर-40 के होटल में बैठी है।
सहेली ने पीड़िता को फोन पर कहा कि वह उसे डॉक्टर से जांच कराकर अपना इलाज करा ले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह उस होटल में पहुंची तो उसने देखा कि उसकी सहेली डॉक्टर राकेश नाम के व्यक्ति के साथ शराब पी रही थी।

आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी सहेली कमरे से बाहर चली गई, जिसके बाद डॉक्टर ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला मरीज को पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में शिकायत दर्ज कराई।

IANS

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH