पति के शराब की लत छुड़वाने के लिए पत्नी बन गई शराबी , पति को देने लगी गालियां , फिर सामने आई यह सच्चाई

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के शराब की लत छुड़वाने के लिए पत्नी बन गई शराबी , पति को देने लगी गालियां , फिर सामने आई यह सच्चाई
आगरा 15 मई 2023 - पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होना आम बात है। इस रिश्ते की खुबसूरती ही यही है रोजोना किसी न किसी बात पर आए दिन विवाद होते रहते है लेकिन कभी-कभी कुछ झगड़े बढ़ जाते है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में चोंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों के बीच बीते कई दिनों से मनमुटाव और विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए दंपति परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंचे। यहां कई चौकाने वाले खुलासे हुए जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

केंद्र पहुंचे पति-पत्नी की जब काउंसलिंग की गई तो पति ने काउंसर टीम से कहा-मेरी पत्नी रोजाना शराब पीती है, उसका सम्मान नहीं करती है। सबके सामने गंदी-गंदी गालियां और अप्शब्द कहती है। इतना ही नहीं पति ने काउंसर अधिकारी को सबूत के लिए अपनी बीवी के वो वीडियो भी दिखाए, जिसमें वह सीधे तौर पर पति को गंदी-गंदी गालिया देते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि महिला नशे में एकदम टल्ली है। पति ने अधिकारियों से कहा कि वह उसकी बीवी की हरकतों की वजह से तंग आ चुका है। अब आप ही इसे सुधारिए।

जब इस पूरे मामले की सच्चाई काउंसलर टीम को पता चली तो पति के साथ अधिकारियों के भी होश उड़ गए। महिला ने कहा कि वह यह सब पति की शराब छुड़ान के लिए नाटक करती है। शराबी बनने की सिर्फ एक्टिंग करती है। क्योंकि उसका पति रोजाना शराब पीकर आता था और उसके साथ मारपीट करता, गंदी-गंदी गालियां देता। बिना किसी गलती के नशे में चूर होकर जानवरों की तरह पिटाई करता था। इसलिए पत्नी ने उसे उसी की भाषा में सबक सिखाने के लिए यह तरीका निकाला। ताकि वह शराब छोड़ दे।

उधर पति-पत्नी की बातें सुनकर काउंसलर अधिकारियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया है। साथ ही पति को साफ तौर पर हिदायत दी है कि वह आगे से अब शराब का सेवन नहीं करे। साथ ही उससे लिखित में लिया है कि अगर उसने अगली बार से शराब के नशे में पत्नी के साथ यह रवैया अपनाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक ने मांफी मांगते हुए कहा कि वह अब सप्ताह में एक दिन शराब पिएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH