अनियंत्रित होकर कैंटर खाई में गिरा , हादसे में 06 लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 अनियंत्रित होकर कैंटर खाई में गिरा , हादसे में 06 लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिमला 15 मई 2023 - हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से करीब 8 किलोमीटर दूर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला से 3 किलोमीटर दूर उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 150 मीटर खाई में गिर गया. हादसे में कैंटर में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा है. इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे. बता दें कि 3 लोग एक ही परिवार के थे।

जानकारी के अनुसार, इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई करके गेहूं को उसमें लादकर ला रहे थे, लेकिन उथड़ाग्रां के पास संपर्क मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरा, जिसके चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल महिलाओं ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे और इस परिवार के पीछे अब 11 साल का एक बेटा ही बचा है जो टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा में उचाराधीन है. मरने वालों में तीन महिलाएं, एक पुरुष व एक लगभग 9 साल का बच्चा है।

वहीं, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु की दी है, जबकि 4 घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है. कैंटर में 10 लोग सवार थे. प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीड़ितों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई, जबकि धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने भी घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है. घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH