चाची पर आया भतीजे का दिल , बढ़ने लगीं नजदीकियां , होने लगी बात , चाचा को लग गई भनक फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 14-05-2023 12:22:21 AM
Anil Tamboli
चाची पर आया भतीजे का दिल , बढ़ने लगीं नजदीकियां , होने लगी बात , चाचा को लग गई भनक फिर हुआ यह
आगरा 13 मई 2023 - उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा गांव में सोमवार की रात शटरिंग कारीगर सुमित बघेल (32) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खेत में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में रिश्ते के भतीजे ने सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आनंद नगर, जगदीशपुरा निवासी सुमित बघेल शटरिंग का काम करता था। बड़े भाई राजू बघेल ने बताया कि सुमित रात में शटरिंग लगाने जाता था। तड़के पांच बजे तक आ जाता था। सोमवार रात को नौ बजे घर से काम पर जाने की कहकर बाइक से निकला था। उसने बताया था कि ठेकेदार ने बुलाया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में साइट पर काम लगा है। वह टिफिन लेकर निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया।

मंगलवार तड़के तकरीबन छह बजे पत्नी राधा ने फोन मिलाया। मगर, स्विच ऑफ आया। इस पर उन्होंने सोचा कि देर तक रुक गया होगा। उधर, गांव अकबरा में खेत में सुमित का शव मिला। उसके सिर में निशान था। शराब की बोतल और तीन गिलास मिले। घटनास्थल पर संघर्ष के भी निशान थे। गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई। मृतक की पहचान होने पर सुबह नौ बजे परिजन को जानकारी दी गई। इस पर परिजन पहुंच गए। उसकी बाइक और मोबाइल नहीं मिला, जबकि उसका पर्स रखा हुआ था।

सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि परिजन ने दो साथियों पर हत्या का शक जताया था। दोनों की तलाश की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई। मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाली गई। इसके बाद फरह के रहने वाले सुनील को पकड़ लिया। आखिरी बार सुमित की सुनील से बात हुई थी। देर रात उसे पकड़ लिया। सुनील मृतक सुमित का रिश्ते में भतीजा लगता है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुमित के घर पर सुनील का आना जाना था। वह घर में परिवार के लोगों से बात करता था। सुमित को शक था कि वह पत्नी से बात करता है। इस पर उससे घर के आने के लिए मना किया था। सुनील ने सोमवार रात को फोन करके सुमित को सिकंदरा बुलाया। इसके बाद शराब पिलाने के बहाने अकबरा गांव ले गया। वहां शराब पीने के दौरान सुमित के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH