अवैध संबंध में सामने आया दिल को दहला देने वाला मामला , देख कर पुलिस भी रह गई दंग

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में सामने आया दिल को दहला देने वाला मामला , देख कर पुलिस भी रह गई दंग
कानपुर 12 मई 2023 - नवीन गल्लामंडी के पड़ोस में स्थित केडीए कालोनी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पत्नी के अवैध संबंधों के शक में कार चालक ने पहले ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इसके बाद पत्नी को कमरे में बंदकर दूसरी मंजिल पर सो रही बेटी काे गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसने फंदा लगा अपनी भी जान दे दी। घटना की जानकारी पर डीसीपी दक्षिण, एडीसीपी दक्षिण, फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच कर साक्ष्य जुटाए व महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

मछरिया निवासी 38 वर्षीय छोटे हंसपुरम निवासी अमौली से जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल का कार चालक था। उसका निकाह करीब 15 साल पहले मामा रफीक की बेटी रुकसार से हुआ था, जिनसे उनकी 14 वर्षीय बेटी आरजू, 12 वर्षीय बेटा आरिफ और 10 वर्षीय आर्यन थे।

छोटे के भाई अनीस का आरोप है कि भाभी रुकसार का सालों से मछरिया के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। जिसको लेकर छोटे का उससे हमेशा विवाद होता था। यहां तक वह तलाक भी चाहता था, लेकिन भाभी उसे तलाक भी नहीं दे रही थी। करीब आठ माह पहले वह बच्चों को भाई के पास छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इस दौरान छोटे तीनों बच्चों को लेकर मालिक के गल्लामंडी केडीए कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में रहने लगा था।

मौके पर डीसीपी दक्षिण व फोरेंसिक टीम ने जांच की। पूछताछ में रुकसार ने बताया कि पति उन पर किसी से अवैध संबंध होने का शक करते थे, जिसको लेकर विवाद होता था। उन्होंने पहले उनकी नाक काटी। फिर सिर पर डंडा मारकर उन्हें बेहोश कर दिया था। होश में आने पर सुबह बेटे ने गेट खोला।

इस मामले में DCP दक्षिण सलमान ताज पाटिल का कहना है कि पति अपनी पत्नी पर किसी अन्य से अवैध संबंध को लेकर शक करता था। महिला ने बताया कि ब्लेड से उसी ने उसकी नाक काटी और बेटी को मारने के बाद फांसी लगाई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जांच की जा रही है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH