छत्तीसगढ़ - मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में भूतों का साया , पुलिस भी अंदर जाने से कर रही है परहेज

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में भूतों का साया , पुलिस भी अंदर जाने से कर रही है परहेज
महासमुंद 11 मई 2023 - महासमुंद जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में इन दिनों भूत की अफवाह फैली हुई है। डर के कारण छात्रों ने हॉस्टल खाली कर दिया है। यहां रात के समय डरावनी आवाज आ रही हैं, वहीं जाकर देखने पर कोई दिखाई नहीं देता है। पिछले दिनों यहां जांच के लिए पुलिस टीम भी पहुंची थी, लेकिन उनकी मौजूदगी में भी डरावनी और हंसने की आवाजें आती रहीं, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। पुलिस तक जब ये शिकायत पहुंची तो जांच के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी, उनकी मौजूदगी में डरावनी और हंसने की आवाजें आती रहीं, लेकिन कोई भी सामने में दिखाई नहीं दिया। पुलिस की टीम ने आवाज भी लगाई कि जो कोई छुपा हुआ है और वो ऐसा कर रहा है, वो सामने आ जाए। पुलिस ने कहा कि आखिर आवाज निकालने वाला व्यक्ति क्या चाहता है, इसके पीछे उसकी मंशा क्या है।

हॉस्टल में भूत की अफवाहों से संबंधित जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें डायल 112 की टीम हॉस्टल में जाकर पड़ताल करती नजर आ रही है। इस दौरान पुलिस वर्दी में जवान नजर आ रहे हैं। इनके द्वारा हॉस्टल में जांच के दौरान फिर वही डरावनी आवाज उभरकर सामने आती है, जिसके बाद पुलिसकर्मी बाहर से ही आवाज देते नजर आते हैं और कहते हैं कि अंदर कौन छिपा है, बाहर आओ। इतना सब होने के बाद भी पुलिसकर्मी हॉस्टल के अंदर कमरों में जाकर जांच करने से परहेज करते हैं और वापस लौट जाते हैं।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के बालक छात्रावास में गत दिवस भूत-प्रेत के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में छपी खबर को शरारती तत्वों का कृत्य बताते हुए इसे अफवाह बताया गया है। चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. यास्मीन खान खबर का खण्डन करते हुए बताया कि कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार एवं वायरल वीडियों का छानबीन करने के पश्चात बालक छात्रावास में भूत-प्रेत के संबंध में वायरल वीडियों महज एक अफवाह साबित हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे अफवाह से बचते हुए हॉस्टल में बिना डर एवं भय के रह सकते है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी सूचित कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH