पति बन रहा था अवैध संबंध में बाधा , प्रेमी से हत्या कराने के बाद पत्नी रात भर सोई रही लाश के साथ

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति बन रहा था अवैध संबंध में बाधा , प्रेमी से हत्या कराने के बाद पत्नी रात भर सोई रही लाश के साथ
मथुरा 09 मई 2023 - मथुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीन मई की रात को प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद रातभर पत्नी लाश के साथ सोती रही। पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या की कहानी रची दी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा के लक्ष्मीनगर में तीन मई की रात घर में सो रहे युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी आरोपी युवक के घर किराये पर रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने प्यार की राह में रोड़ा बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि चार मई की सुबह थाना गोविंद नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बिड़ला मंदिर क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बेड के नीचे पड़ा था और उसके गले में पीले रंग का दुपट्टा बंधा हुआ था। जांच के पहले ही दिन पुलिस को मृतक की पत्नी नीतू सैनी (25) के बयान संदिग्ध लगे। 

उसने बताया कि वह कमरे में सो रही थी सुबह देखा तो पति मृत पड़े थे। पुलिस ने मृतक सिकंदर उर्फ हीरा सैनी के भाई प्रहलाद सैनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना आया तो पुलिस का शक यकीन में तब्दील हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सिंकदर के घर पर मकान मालिक गौरव उर्फ डेविड का आना जाना लगा रहता था। 

इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था। पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो पता चला कि वारदात वाले दिन उसने सबसे ज्यादा फोन गौरव को किए थे। इसी से पुलिस को दोनों पर शक गहरा गया। सोमवार को पुलिस ने गौरव व नीतू को पीएमवी कॉलेज के पास हनुमान मंदिर से पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।
पति बन रहा था अवैध संबंध में बाधा , प्रेमी से हत्या कराने के बाद पत्नी रात भर सोई रही लाश के साथ

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH