कॉन्स्टेबल पत्नी वकील दोस्त के साथ कमरे मना रही थी रंगरेलियां , पुलिस लेकर पहुँच गया आरक्षक पति ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कॉन्स्टेबल पत्नी वकील दोस्त के साथ कमरे मना रही थी रंगरेलियां , पुलिस लेकर पहुँच गया आरक्षक पति ,,
कानपुर 04 मई 2023 - कानपुर पुलिस में सिपाही पति ने कॉन्स्टेबल पत्नी को वकील दोस्त के साथ कमरे में पकड़ा। वह खुद पुलिस लेकर सरकारी क्वाटर पहुंचा। इसके बाद पुलिस महिला और वकील को अपने साथ थाने लेकर आई। हालांकि दोनों को काउंसिलिंग के बाद छोड़ दिया गया। पति ने आरोप लगाया कि दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर ऑफिस को भेजी है। घटना गुरुवार सुबह की है।

RPF में तैनात और इटावा के रहने वाले कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है। मौजूदा समय में कानपुर पुलिस में तैनात है। मेरी पत्नी ने पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। इसके चलते पूरा परिवार परेशान है। जबकि वह खुद मेरे साथ में रहना नहीं चाहती और उसका एक वकील के साथ अफेयर चल रहा है।
उनसे बताया कि मुझे इस बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस के साथ पुलिस लाइन के क्वार्टर में पहुंचा था। कॉन्स्टेबल को उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। 

कोतवाली पुलिस महिला कॉन्स्टेबल और उसके ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर थाने गई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पति की शिकायत पर महिला कॉन्स्टेबल और उसके ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने लाया गया था। जांच में पता चला कि पुलिस में तैनात दोनों कॉन्स्टेबल दंपती का 2017 में विवाह हुआ था। लेकिन अवैध संबंधों के चलते दोनों का विवाद हुआ। महिला कॉन्स्टेबल ने पति और ससुरालियों के खिलाफ इटावा में FIR दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने कहा-ससुर समेत अन्य लोगों को जेल भी भिजवा दिया था। अब पति ने अपनी बात सही साबित करने के लिए ऐसा किया है, लेकिन सहमति से संबंध किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। इसके चलते पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेजी जाएगी। इस मामले में जब हमने महिला कॉन्स्टेबल से इस बारे में बात करनी चाही तो महिला ने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। जबकि उसके वकील दोस्त ने बताया कि हम दोनों अपनी मर्जी क्वार्टर में थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH