दोस्त की पत्नी को पहले पिलाई जम कर शराब जब नशा हुआ तब किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्त की पत्नी को पहले पिलाई जम कर शराब जब नशा हुआ तब किया गैंगरेप
राबटर्सगंज 04 मई 2023 - घर में अकेली पाकर दोस्त की पत्नी को जमकर शराब पिलाई। हालत बेसुधों वाली हो गई तो उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान पहुंची बेटी ने विरोध करने का प्रयास किया तो उसे जबरिया कमरे के बाहर रोक दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकले। बेटी से मिली सूचना पर पति पहुंचा तो पीड़िता अस्त-व्यस्त और बेसुध हाल में जमीन पर पड़ी मिली। मामले में पति की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना उत्तरप्रदेश राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक विगत 01 मई की दोपहर दो दोस्त मुहम्मद हुसैन उर्फ चवन्नी और रामशरण कोल सुकृत इलाके में ही रहने वाले एक दोस्त के यहां पहुंचे। वहां उस दौरान घर पर दोस्त की पत्नी और बेटी मौजूद थी। बेटी घर के बाहर खेल रही थी जबकि उसकी मां अंदर थी।

आरोप है कि दोनों दोस्तों ने पहले दोस्त की पत्नी को जमकर शराब पिलाई। जब उसकी हालत बेसुधों वाली हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया गया। शोर-शराबा सुनकर बाहर खेल रही बेटी पहुंची उसने बचाने का प्रयास किया तो रामशरण कोल ने उसे रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। बेटी के चीखने-चिल्लाने के बावजूद दोनों दुष्कर्म कर वहां से चलते बने। इसके बाद बेटी भागकर, पिता के पास पहुंची। बेटी से जानकारी पाकर पीड़िता का पति घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी बेसुध और अस्त-व्यस्त हाल में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने जाकर पुलिस को तहरीर दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही, मिली तहरीर के आधार पर धारा 376डी आईपीसी और एससी-एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मिली जानकारी के आधार पर बुधवार की सुबह दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का संबंधित धारा और एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH