भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर , पार्टी ने एक महिला सहित तीन नेताओ को 06 साल के लिए किया निष्कासित

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर , पार्टी ने एक महिला सहित तीन नेताओ को 06 साल के लिए किया निष्कासित
श्रावस्ती 01 मई 2023 - उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं. दो चरणों में हो रहे नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 4 मई को वोट डाले जाने हैं. मतदान से पहले बागियों को मनाने की कोशिश में जुटी नजर आई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब सख्त होती दिख रही है. बीजेपी ने अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ा रहे बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है।

बीजेपी ने श्रावस्ती जिले में तीन नेताओं पर कार्रवाई की है. बीजेपी ने श्रावस्ती जिले के तीन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीजेपी ने जिन तीन नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया है, उनमें दो निवर्तमान चेयरमैन के साथ ही एक महिला नेता भी शामिल है।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष श्रावस्ती महेश मिश्रा ओम ने प्रेस नोट जारी कर तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी है. बीजेपी जिलाध्यक्ष की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक भिनगा नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अजय आर्य के साथ ही भिनगा नगर पंचायत इकौना के निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र कुमार गुप्ता को भी छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. बीजेपी जिलाध्यक्ष ने जितेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी है. बीजेपी के श्रावस्ती जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण इन नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है. बीजेपी के इस सख्त रुख से नेताओं में हड़कंप मच गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH