लो अब हम हो गए आपके , साय का छलका दर्द , भाजपा को दी पार्टी मजबूत करने की नसीहत

रायपुर , 01-05-2023 6:39:48 PM
Anil Tamboli
लो अब हम हो गए आपके , साय का छलका दर्द , भाजपा को दी पार्टी मजबूत करने की नसीहत
रायपुर 01 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ले ली. सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया. इस दौरान साय ने कांग्रेस सरकार की योजना नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी योजना की तारीफ की. सीएम बघेल की तारीफ की. हालांकि साय ने सधे शब्दों में भाजपा की आलोचना की. साय ने इन बातों को महत्व दिया कि उन्हें कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई. वे पद नहीं चाहते थे, लेकिन उनसे पूछा भी नहीं जाता था।

राजीव भवन में साय ने कहा, ये निर्णय मेरे जीवन का बहुत कठिन निर्णय है. मैं प्रारंभ से ही भाजपा में रहा. जब जनसंघ की स्थापना हुई, उस समय से ही उस दल में रहा. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी को मैं फॉलो करता रहा हूं. वाजपेयी जी कहते थे कि भारत जीता जागता राष्ट्र पुरुष है. अटल जी ने मध्यप्रदेश को दो भागों में बांटकर छत्तीसगढ़ का गठन किया. छत्तीसगढ़ के नेतृत्व से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब मैं भाजपा में नहीं हूं. मैं यही कहना चाहता हूं कि वे पार्टी को मजबूत करें।

इससे पहले साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सनातन को फॉलो करने वाली पार्टी थी लेकिन भूपेश जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उसमें नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी इसे मत छोड़ना संगवारी जैसी योजनाएं हैं. देश धर्म का नाता है, गौ हमारी माता है, पहले यह नारा लगाते थे. भारतीय चिंतन में माना गया है कि 33 कोटि देवता गाय में हैं. नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी जैसी योजना लाकर उन्होंने गौ को सम्मान दिया है. छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है. भूपेश बघेल जी राम वन गमन पथ का निर्माण कर रहे हैं. माता कौशल्या जी के जन्मस्थान को सम्मान दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH