छत्तीसगढ़ - हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत , मुआवजा पाने 06 महिलाओं ने किया मृतक की पत्नी होने दावा

जशपुर , 19/08/2025 8:43:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत , मुआवजा पाने 06 महिलाओं ने किया मृतक की पत्नी होने दावा

जशपुर 19 अगस्त 2025 -  जशपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद मुआवजे की रकम को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया है, जिसने पूरे गांव और प्रशासन को हैरानी में डाल दिया है। मृतक के सामने अचानक छह महिलाएं अपने-अपने बच्चों के साथ पहुंच गईं और सभी ने खुद को उसकी असली पत्नी बताकर मुआवजे पर दावा ठोक दिया।

यह पूरा मामला पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बालाझर चिमटापानी गांव का है। यहां रहने वाले सालिक राम टोप्पो की बीते दिन हाथी के हमले में मौत हो गई थी। सरकार की ओर से मिलने वाले जनहानि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि इसी बीच छह महिलाएं अपने-अपने बच्चों के साथ सामने आ गईं और सभी ने खुद को मृतक सालिक की “असली पत्नी और वारिस” बताकर मुआवजे की राशि अपने नाम देने की मांग करने लगीं।

गांव में चर्चा है कि सालिक ने अलग-अलग समय में सभी छह महिलाओं से शादी की थी और प्रत्येक के साथ 2-3 साल का वैवाहिक जीवन व्यतीत किया। इसी दौरान उनके बच्चे भी होते चले गए। अपनी अंतिम अवधि में सालिक, चिमटापानी में अपनी एक पत्नी और उसके बेटे भागवत टोप्पो के साथ रह रहा था। जहां मृतक के परिजन वन विभाग ऑफिस पहुंचकर शासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अब प्रशासन के सामने यह बड़ी चुनौती है कि आखिर मुआवजे का असली हकदार कौन है।

इस मामले में वन परिक्षेत्राधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि हाथी के हमले में मृतक परिवार को जनहानि का मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन मृतक के परिजनों के साथ-साथ कथित पूर्व पत्नियों के बच्चे व दामाद भी कार्यालय आकर मुआवजे की राशि देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पंचायत सरपंच की सहमति के आधार पर और जांच के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी महिलाएं जल्दी से जल्दी अपने पक्ष में मृतक की पत्नी होने का प्रमाण पत्र लाने की बात कर रही हैं। आवश्यक दस्तावेज लाने में जो भी महिला सफल होगी, उसी के पक्ष में मुआवजा राशि के लिए प्रकरण बनाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH