छत्तीसगढ़ - महिला ने लालच में गंवाया 23 लाख रुपए , ठगी का अहसास होने पर पहुंची थाने

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला ने लालच में गंवाया 23 लाख रुपए , ठगी का अहसास होने पर पहुंची थाने
महासमुंद 28 अप्रैल 2023 - घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर सरायपाली की महिला से 23 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। यह ठगी 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच हुई। अब भी रकम जमा करने की बात कह ठगने का प्रयास किया जा रहा है। 

सरायपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड सरायपाली निवासी पूनम अग्रवाल (39) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे टेलीग्राम अकाउंट मोबाइल नंबर में घर बैठे पैसा कमाने का मैसेज आया था, जिसमें एक लिंक दिया गया था। उसमें मुझे मैसेज करके कहा गया कि आपको रजिस्ट्रेशन के लिए 10 हजार रुपए जमा करने होंगे। उसके बाद 30 टास्क दिया जाएगा, जिसमें मूवी को सब्सक्राइब करना होगा। 

ठगों के बताए अनुसार पूनम अग्रवाल ने टास्क पूरा किया। उसके बाद 10 हजार रुपए उन्होंने अपने एक्सिस बैंक खाता से ठगों के खाता में जमा किया। इसी तरह पूनम अग्रवाल से अलग-अलग अकाउंट नंबरों पर ठगों ने 23 लाख 11 हजार जमा करवा लिए। हर बार घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया। अब भी पैसे जमा करने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा कि यदि 7.60 लाख रुपए और जमा करेंगे तो आपके पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे। इसके बाद महिला को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। फिर वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..

छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..

सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त

सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH