ये कैसा प्यार , प्रेमी के पिता के साथ भागी प्रेमिका , प्रेमी रह गया हाथ मलते

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ये कैसा प्यार , प्रेमी के पिता के साथ भागी प्रेमिका , प्रेमी रह गया हाथ मलते
कानपुर 26 अप्रैल 2023 - उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया. एक दिन मौका देखकर दोनों घर से साथ भाग गए. लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया. एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था. कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था. इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए. लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी. जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी।

धीरे-धीरे लड़की अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी. इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला. लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई. कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ. लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की गई कहां।

थानेदार रत्नेश सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था. जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है. इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया।

एसओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी, लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था. पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है. लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे. लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. थानेदार रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है. लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं. ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH