पुजारी से बन गए अवैध संबंध , पति को अधमरा कर पटरी पर फेंका , फिर हुआ चमत्कार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुजारी से बन गए अवैध संबंध , पति को अधमरा कर पटरी पर फेंका , फिर हुआ चमत्कार
बस्ती 21 अप्रैल 2023 - उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, 10 अप्रैल को किठिउरी रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध अवस्था में एक शख्स गंभीर रूप से घायल मिला था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. मगर, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मृतक की पहचान धर्मराज के तौर पर हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, इस हत्या को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया था. मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ पहले पति को पत्थर से पीट-पीटर अधमरा किया। इसके बाद उसे बदहवास हालत में रेल की पटरी पर फेंक दिया, ताकि मामला हत्या न लगकर खुदकुशी का लगे. मगर, आरोपियों के मंसूबे पर पानी फिर गया. ट्रेन आने के बाद शख्स का केवल हाथ कटा और चमत्कारिक रूप से वह जिंदा बच गया. रेलवे ट्रैक पर दर्द से तड़प रहे शख्स की आवाज आस-पास के लोगों ने सुनी और तुरंत ही इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मगर, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंपा और मामले की जांच में जुट गई. मुंडेरवा पुलिस ने घटना की कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू की, तो वह हैरान रह गई।

जांच में पता चला कि मृतक धर्मराज की पत्नी और मंदिर के पुजारी के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था और यह बात उसके पति को पसंद नहीं थी. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था. जिसके बाद पत्नी ने पुजारी के साथ मिलकर धर्मराज की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक गांव से बाहर काम करता था और उसकी पत्नी अपनी बहन के घर चली जाती थी. वहां से वह मंदिर में पूजा पाठ करने जाती थी. इस दौरान उसके पुजारी के साथ अवैध संबंध हो गए. धर्मराज और मीरा के बीच इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. इसके बाद दोनों ने मिलकर धर्मराज को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पुजारी गुड्डू, प्रेमिका मीरा और उसके बहन के पति को इस मामले में गिरफ्तार किया है. इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी प्रीति खरवार ने बताया कि 15 अप्रैल को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ऊंचगांव जमोहे निवासी एक शख्स ने तहरीर दी थी कि उसके भाई की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर भाई की हत्या की है.  

इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई और जांच के दौरान अवैध संबंध की बात सामने आई. हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके साढू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH