छत्तीसगढ़ के इस जिले में बरसी आग , पारा 44 से पार , अभी और तपेगा सूरज

रायपुर , 19-04-2023 1:53:05 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बरसी आग , पारा 44 से पार , अभी और तपेगा सूरज
रायपुर 18 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया. बलौदाबाजार के अर्जुनी में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. राजनांदगांव में दूसरे दिन भी लू के हालात रहे. यहां सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया. रायपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि बिलासपुर का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दोनों ही शहरों में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

राज्य में गर्मी के प्रचंड रूप से जनजीवन पर असर पड़ने लगा है. सुबह से ही सूरज की किरणें अब चुभने लगी है. सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. साथ ही, सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. राजनांदगांव में लगातार दूसरे दिन सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा. मौसम विभाग के पैमाने के मुताबिक सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक होने पर लू की स्थिति होती है. इस लिहाज से राजनांदगांव में लगातार दो दिन से लू की स्थिति बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन जारी है, जिसके कारण प्रदेश में 19 अप्रैल को प्रदेश के उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के दक्षिण भाग में निम्न स्तर पर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, अपेक्षाकृत ठंडी हवा का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

शहर - अधिकतम - न्यूनतम - सामान्य से अंतर

रायपुर - 43.2 - 27.5 - 3-3

माना - 42.4 - 26.7 - 2-2

बिलासपुर - 43.4 - 25.0 - 3-1

पेंड्रारोड - 40.5 - 23.5 - 3-1

अंबिकापुर - 39.8 - 24.0 - 2-3

जगदलपुर - 39.6 - 24.0 - 2-1

दुर्ग - 42.2 - 22.8 - 2 - -2

राजनांदगांव - 43.0 - 24.0 - 6

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH