गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 11 युवतियों सहित 13 लोग गिरफ्तार

झारखंड , 07-09-2025 8:10:15 PM
Anil Tamboli
गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 11 युवतियों सहित 13 लोग गिरफ्तार

रांची 07 सितम्बर 2025 - झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 युवतियों समेत कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से कई मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। पुलिस इस रैकेट के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में सक्रिय रूप से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 11 युवतियों और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में ली गई लड़कियां मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और सभी का सत्यापन किया जा रहा है। 

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची पुलिस ने संगठित रूप से चल रहे इस बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। रैकेट का संचालन ओम गर्ल्स हॉस्टल से हो रहा था। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हॉस्टल की आड़ में रांची में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच में सत्यता मिलने के बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। इस टीम ने लालपुर थाना क्षेत्र के ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर 11 लड़कियों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH