छत्तीसगढ़ - दो गुटों की चाकूबाजी में एक युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने की आगजनी , पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

राजनाँदगाँव , 08/09/2025 1:45:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो गुटों की चाकूबाजी में एक युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने की आगजनी , पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2025 - बजरंगपुर-नवागांव में रविवार की शाम दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। चाकूबाजी में एक युवक राकेश धीवर की मौत हो गई। वहीं दो से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने कार और बाईक में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा माहौल बिगड़ गया। सूचना पर चिखली पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त बल भेजकर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना शाम साढ़े सात बजे की है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों गुट के युवाओं में कहासुनी हो गई। देखते-देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसी बीच एक आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से राकेश धीवर पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। मौके पर ही राकेश ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने वाले युवक बाहर से आए थे। इनकी संख्या करीब 15 से 20 थी।

इस मामले में चिखली चौकी प्रभारी ASI इब्राहिम खान बताया कि दो गुटों में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें राकेश धीवर नामक युवक की मौत हो गई है। वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH