छत्तीसगढ़ - दबंग और तेज तर्रार थाना प्रभारी मंजूषा पांडे का निधन , विभाग में शोक की लहर

कोरबा , 07-09-2025 9:25:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दबंग और तेज तर्रार थाना प्रभारी मंजूषा पांडे का निधन , विभाग में शोक की लहर

कोरबा 07 सितम्बर 2025 - 2008 बैच की महिला पुलिस निरीक्षक मंजूषा पांडे का रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबे समय से जूझ रही थीं। TI मंजूषा पांडे के पति मृत्युंजय पांडे भी पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मंजूषा कोरबा जिले में पदस्थ थीं। जिले के बालको थाना की प्रभारी रहते हुए मंजूषा पांडे ने कई उल्लेखनीय कार्य किए।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उस वक्त सामने आई जब मेडिकल कॉलेज से एक नवजात का अपहरण हुआ। TI मंजूषा पांडे की सूझबूझ और की गई कार्रवाई से बच्चा सकुशल बरामद हो गया। इस सफलता ने उन्हें न केवल विभाग में बल्कि आम जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया।

निरीक्षक मंजूषा पांडे मूल रूप से रायगढ़ की रहने वाली थीं। उनके पति मृत्युंजय पांडे इस समय कोरबा जिले के हरदीबाजार थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। दंपती का एक 9 वर्षीय पुत्र है। मृत्युंजय पांडे का पैतृक घर बिलासपुर जिले में है। बालको थाना प्रभारी के कार्यकाल के बाद मंजूषा को परिवार परामर्श केंद्र की जिम्मेदारी भी मिली, जहां उन्होंने वैवाहिक और सामाजिक विवादों को संवेदनशीलता से सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मंजूषा पांडे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे विभाग के लिए क्षति बताया। सहकर्मियों ने कहा कि वे एक अनुशासित, संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी थीं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई लोगों का भरोसा जीता। उनकी असमय मृत्यु से पुलिस बल ने एक कर्मठ अधिकारी और समाज ने एक संवेदनशील प्रहरी खो दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH