राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढही , 4 मजदूरों की मौत , 20 घायल , मिल संचालक गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढही , 4 मजदूरों की मौत , 20 घायल , मिल संचालक गिरफ्तार
करनाल 18 अप्रैल 2023 - हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। अब तक 4 मजदूरों के मरने की सूचना है। 20 से अधिक घायल हुए हैं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यहां 100 से अधिक मजदूर सो रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर अधिकारी पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत तथा बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने मिल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

करनाल एसपी शशांक कुमार ने ANI को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद ली गई है। अब कोई लापता नहीं, हमने मिल में काम करने वालों की सूची को क्रॉस चेक किया है।

कुल 24 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 20 घायल हैं। घटना के समय करीब 150 कर्मचारी इमारत के अंदर थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया इमारत में कुछ खामियां पाई गई हैं।

डीसी करनाल अनीश यादव ने कहा है कि घटना की जांच के लिए कमेटी बनेगी। दोषी पाए जाने पर राइस मिल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH