बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई गई , CCTV से निगरानी तेज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई गई , CCTV से निगरानी तेज
बांदा 18 अप्रैल 2023 - पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सनसनीखेज हत्‍या पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्‍तर प्रदेश की जेलों में बंद अन्‍य माफिया की सुरक्षा को लेकर चुनौती ऐसे में बढ़ गई है। इसी क्रम में बांदा जिले की जेल में बंद माफिया मुख्‍तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जेल के अंदर व बाहर सीसीटीवी से निगरानी तेज कर दी गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जेल के बाहर पीएसी जवानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। जेल के बाहर पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं, जो लगातार अपनी नजर हर गतिविधि पर बनाए हुए हैं।

जेल के अंदर बनी चौकी को भी अलर्ट कर दिया गया है और जेल में तैनात प्रत्येक पुलिस जवान और अन्य सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि जिस दिन अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी, उस दिन मुख्तार अंसारी को काफी बेचैनी हो गई थी। हालांकि, जेल अधीक्षक ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट पर हैं। जेल में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद करते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जेल में सुरक्षा के मद्देनजर तकरीबन 150 जवान तैनात हैं।

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल परिसर में माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में तैनात जवान बॉडी कैम से लैस हैं। अब एक प्लाटून से PAC के साथ चौकी के जवानों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि बांदा जेल में सुरक्षा तो पर्याप्त है, लेकिन फिर भी अलर्ट कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH