गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का वजह आया सामने , इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 16-04-2023 7:06:18 PM
Anil Tamboli
गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का वजह आया सामने , इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम
प्रयागराज 16 अप्रैल 2023 -  गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के तीन आरोपियों के खिलाफ धूमनगंज थाना में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ 302, 307, आर्म्स एक्ट की धारा 3,7, 25, 27 के अलावा आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया था। अतीक और अशरफ के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस FIR के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि तीनों प्रदेश में नाम कामना चाहते थे। अतीक और अशरफ को मारने के लिए मौके की तलाश कर रहे थे। आरोपियों का कहना है कि वो अतीक गैंग का सफाया करना चाहते थे। दोनों की हत्या करने के लिए तीनों मीडिया कर्मी बनकर कॉल्विन अस्पताल पहुंचे थे। तीनों के हाथ मे माइक, आईडी थी। जब मीडिया कर्मियों ने अतीक, अशरफ से सवाल जवाब किया, उस दौरान तीनों आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में अतीक, अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में बान्दा निवासी लवलेश तिवारी, हमीरपुर निवासी सनी और कासगंज निवासी अरुण मौर्य शामिल है। तीनों के खिलाफ हत्या के तहत साजिश के अलावा पुलिस पर हमले की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने इन तीनों ही आरोपियों की आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से पुलिस इन्हें कस्टडी रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

गोली मारने वाले उत्तर प्रदेश हमीरपुर के शूटर सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा कि यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था। सनी पर 14 से 15 मुकदमे दर्ज हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH