उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू , हाई अलर्ट के बाद सभी सीमाएं सील , पढ़े अभी तक का पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू , हाई अलर्ट के बाद सभी सीमाएं सील , पढ़े अभी तक का पूरा अपडेट
प्रयागराज 16 अप्रैल 2023 - प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट है। सभी जिलों में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। वारदात के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। पुराने शहर में दंगे की स्थिति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन के निर्देश भी दिए हैं।प्रयागराज के पुलिस आयुक्त, रामित शर्मा ने बताया कि अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ अहमद को मेडिकल के लिए लाया गया और मीडिया बाइट देते हुए तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए और उन पर गोली चला दी, जहां दोनों की मौत हो गई। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। नीचे गिरने से एक पत्रकार भी घायल हो गया और एक कांस्टेबल को गोली लगी।

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन अस्पताल के पास शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे हत्या कर दी गई। हमला उस वक्त हुआ जब दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके पर ही समर्पण कर दिया। इस घटना के कुछ देर पहले ही उमेश पाल हत्याकांड के विवेचक प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या पुलिस टीम के साथ अतीक और उसके भाई अशरफ को कसारी मसारी मोहल्ले मे ले गए थे। हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोली मारने के बाद जय श्रीराम के नारे लगाए और समर्पण कर दिया। उनकी पहचान सनी, लवलेश और अरुण के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस थाने ले जाया गया है। उनकी मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH