अतीक अहमद की तीन दिनों से कर रहे थे रेकी , कल भी आए थे हमलावर , पढ़े आरोपियों का कबूलनामा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अतीक अहमद की तीन दिनों से कर रहे थे रेकी , कल भी आए थे हमलावर , पढ़े आरोपियों का कबूलनामा
प्रयागराज 16 अप्रैल 2023 - प्रयागराज में मेडिकल चेकअप के दौरान जाते समय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इन दोनों को मारने वाले तीनों हत्यारे प्रयागराज जिले के रहनेवाले नहीं हैं. तीनों आरोपी प्रयागराज से बाहर के हैं और पिछले तीन दिनों ये यहां रेकी कर रहे थे. शुक्रवार (14 अप्रैल) भी तीनों हमलावर इस जगह पर आए थे, जहां इन्होंने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल यूपी एसटीएफ (STF) तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई राज खोले हैं. आरोपियों ने कबूल किया कि वे कुछ दिन पहले से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने का प्लान बना रहे थे. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही अतीक अहमद और अशरफ को मारने का प्लान बनाया गया था. आरोपियों के द्वारा मीडिया चैनल की तरह एक नया माइक अरेंज किया गया, ताकि कोई उन पर शक न करे. आरोपी लवलेश, सन्नी, अरुण मीडियाकर्मी बनकर लगातार कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे।

15 अप्रैल (शनिवार) को मेडिकल चेकअप के लिए जाने के दौरान मडिया बाइट लेने की कोशिश में थी, तभी आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ गई है. इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने सख्त आदेश देते हुए भड़काऊ पोस्ट करने वाले और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही यूपी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर और तत्काल ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए. अतीक अहमद के साथ-साथ उसके बेटे और पत्नी का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद की पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया था. अतीक अहमद की हत्या के दो दिन पहले झांसी में उसके बेटे असद का एनकाउंटर किया गया था।

abp

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH