अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद धारा 144 लागू , सीएम योगी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग , पढ़े पृरी अपडेट

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद धारा 144 लागू , सीएम योगी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग , पढ़े पृरी अपडेट
लखनऊ 16 अप्रैल 2023 - अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या की घटना के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि घटना को लेकर सीएम योगी नाराज हैं औऱ इस मीटिंग में यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे. सीएम ने डीजीपी और एडीजी को तलब किया है. फिलहाल मामले पर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. जल्द ही घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

खबर से जुड़े बड़े अपडेट :- 

- सीएम योगी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी.

- प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है.

- हमले के दौरान मौके पर मौजूद आज तक के कैमरामैन ने बताया कि हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोली मारने के बाद सरेंडर-सरेंडर चिलाया. इनमें से दो जमीन पर लेट गए और एक हाथ ऊपर करके पुलिस को सरेंडर करने लगे.

- इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्य की टीम अतीक अहमद को लाई थी, वही सबसे सीनियर अफसर थे, जो अतीक और अशरफ को लाए थे. कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था. इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या उमेश पाल हत्याकांड के विवेचक हैं.

- विवेचक के तौर पर राजेश कुमार मौर्या ही अतीक और अशरफ को पुलिस जीप में जगह-जगह ले जाकर मेडिकल और तलाशी करवा रहे थे. शनिवार को भी अतीक और अशरफ को जिस खंडहर नुमा इलाके में ले जाकर पिस्तौल और कारतूस बरामद करवाई गई, वहां राजेश मौर्या ही मौजूद थे.

- सीएम ने हाई लेवल की मीटिंग में डीजीपी और एडीजी देर रात सीएम आवास पहुंचे हैं.

- मौके पर यूपी एसटीएफ और फॉरेंसिग टीम भी पहुंच गई है.

- सीएम के एडवाइजर मृत्युंजय कुमार भी सीएम आवास पहुंचे हैं.

- मौके पर स्वाट कमांडो भी पहुंच गए हैं.

- आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी , सनी और अरुण मौर्य बताए गए हैं.

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में इनका मेडिकल के लिए लाया गया था जहां पर एक बाइक पर 3 लोग सवार थे जिन्होंने अतीक और अशरफ को गोली मारी है मौके पर तीन बंदूक भी बरामद हुई है और कारतूस भी साथी बाइक सवार एक रिपोर्टर बन कर आए थे जिनके बाइक के पास से एक कैमरा और एक माइक आईडी भी बरामद हुआ है।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH