अपनी ही पत्नी पर पति ने लगाया रेप का आरोप , शादी के 10 साल बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अपनी ही पत्नी पर पति ने लगाया रेप का आरोप , शादी के 10 साल बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सूरत 14 अप्रैल 2023 - गुजरात के सूरत में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही रेप की शिकायत दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आमतौर पर ऐसा देखने सुनने में नहीं आता है, लिहाजा ये खबर जानकर हर कोई हैरान है।

पति ने कोर्ट को बताया कि, उसकी पत्नी ने शादी करते समय पहली शादी की जानकारी छिपाई थी. इसके अलावा उनके दो बच्चे हैं, उनमें से एक तो न उसका है और न ही पहले पति का है, वो किसी तीसरे का बच्चा है।

10 साल की शादी में इस दंपति के दो बच्चे थे. 10 साल बाद पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो उसने दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाया. डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आई तो पति के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दो बच्चों में से एक न तो उसका है और न ही पत्नी के पहले पति का है. वो बच्चा किसी तीसरे का है।

इन दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी. दोनों अच्छे से जीवनयापन कर रहे थे. फिर पति को पत्नी के फोन पर अज्ञात लोगों से की गई चैट मिली. इस चैट के बाद पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो गया. काफी झगड़े शुरू हो गए. दोनों के घरवालों ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इस दौरान पति को पता चला कि उसकी पत्नी की एक बार पहले ही शादी हो चुकी है और उनके साथ यह उसकी दूसरी शादी है।

पिछली शादी के बारे में पता चलने पर पति और भड़क गया और उसने अपने बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाया. रिपोर्ट में सामने आया कि उसके दो बच्चों में से एक उसका नहीं है और महिला के पहले पति का भी नहीं है. यह बच्चा किसी तीसरे का है. इसके बाद पति पूरे मामले में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा. हालांकि, पुलिस ने शिकायत नहीं ली।

पुलिस ने पति की शिकायत नहीं ली, जिसके बाद पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पति के वकील ने मीडिया को बताया कि पुलिस से सीआरपीसी की धारा 156 के तहत कोर्ट में पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH