अंधेरे में डूबी वो तंग गलियाँ जँहा शाम होते ही सज जाती है जिस्म का बाजार और सुबह के होते ही गुम हो जाती है रौनक - सोनागाछी एक अबूझ पहेली

देश , 06-04-2023 7:30:25 PM
Anil Tamboli
अंधेरे में डूबी वो तंग गलियाँ जँहा शाम होते ही सज जाती है जिस्म का बाजार और सुबह के होते ही गुम हो जाती है रौनक - सोनागाछी एक अबूझ पहेली
कोलकाता 06 अप्रैल 2023 - एक औरत का सपना होता है कि वो इज्जत भरी जिंदगी जिए किसे अच्छा लगता है किसी की गंदी गलियां सुनना, खासकर एक महिला को. लेकिन हर महिला की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती. दुनिया में कई महिलाएं देह व्यापार में धकेल दी जाती है. इसमें से अधिकांश को उनके जान-पहचान वाले ही इस दलदल में फंसा देते हैं. घर की गरीबी या किसी तरह की मज़बूरी के कारण ये महिलाएं जिस्म फरोशी के इस दलदल में फंसती चली जाती है. भारत में सोनागाछी ऐसी ही महिलाओं के दर्दभरे किस्सों से भरा हुआ है।

बंगाल के सोनागाछी को एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया कहा जाता है. सोनागाछी यानी सोने का पेड़. सालों से यहां देह व्यापार चल रहा है. पहले इसे नामी बंगाली परिवार चलाते थे. लेकिन अब यहां ज्यादातर टूटे जर्जर कोठे हैं, जहां कई महिलाएं अपनी जिंदगी के काले अध्याय को काट रही है. एक TV चैनल के रिपोर्टर ने सोनागाछी के इन्हीं बदनाम गलियों की एक सेक्स वर्कर से बातचीत की. महिला ने बताया कि इन गलियों में आने वाले अच्छे घरों के मर्द उनके साथ कैसे बर्ताव करते हैं।

जानकारी के दोहराव का खतरा उठाते हुए भी हम आपको बताना चाहते हैं कि सोनागाछी कोलकाता का एक इलाका है. 300 साल से भी पुराने हुगली नदी के तट पर बसे कोलकाता शहर की कई चीजें खास हैं मसलन रसगुल्ला ही कह लें, हिल्सा मछली, गीत संगीत, फिल्म, क्रांति, हस्तियां बहुतेरी बातें हैं. लेकिन कोलकाता से जुड़ी एक और भी चीज फेमस है. जिसका नाम भद्रलोक दबी जुबान से लेता है. कोने में, यार दोस्तों की महफिल में, ये नाम है सोनागाछी।

दबी जुबान से इसलिए क्योंकि सोनागाछी रेडलाइट एरिया है. लाल रंग में बहुत उष्मा होती है, हमारे सामान्य जीवन में यह खतरे का संकेत होता है, हमें रुकने और सुस्ताने का इशारा करता है. लेकिन इसके आकर्षण का संवरण उतना ही मुश्किल है. सोनागाछी में एशिया का सबसे बड़ा देह व्यापार का केंद्र है. एक कच्चे अनुमान के अनुसार 10000 से ज्यादा सेक्स वर्कर यहां काम करती हैं. हर उम्र...हर क्षेत्र और धर्म की लड़कियां यहां उस धंधे से जुड़ी हैं, जिसकी चर्चा करते हुए हमारा समाज मुंह बिचकाता है, अच्छा नहीं कहता है. लेकिन फिर भी इस इलाके की मौजूदगी को लेकर सरकारों और शासन में एक तरह की स्वीकारोक्ति है. इन्हें यहां से कोई हटा नहीं सकता।

कभी सोनागाछी के देह व्यापार को नामी बंगाली परिवार चलाते थे. आज इन जर्जर कोठों को किराए पर दिया जाता है. यहां सनाउल्लाह की दरगाह आज भी है. ये कई बार टूटी और कई बार इसकी मरम्मत की गई. दुर्भाग्यवश इस दरगाह पर सनाउल्लाह की मौत की तारीख नहीं लिखी हुई है. सोनागाछी में अभी चुनाव का शोर है. ये इलाका कोलकाता जिले के श्यामपुकुर विधानसभा सीट में आता है।

हालांकि साल भर से चल रहे कोरोना के कहर ने सोनागाछी की रंगत फीकी कर दी है. चुनाव में यहां थोड़ी हलचल बढ़ी है. इस क्षेत्र में इस बार 29 अप्रैल को चुनाव है. 2016 के चुनाव में यहां टीएमसी की डॉ शशि पांजा ने जीत हासिल की थी. दूसरे स्थान पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक रही थी और तीसरा नंबर बीजेपी का था. इस सीट से इस बार भी टीएमसी ने शशि पांजा को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी की ओर से संदीपन विस्वास और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से जीवन प्रकाश साहा चुनाव लड़ रहे हैं. सोनागाछी की बस्ती चुनाव और देश-दुनिया के दूसरे घटनाक्रम से इतर अपनी लय में चलती जा रही है. यहां हर शाम रौशन होती रही है...सालों साल से।

सोर्स - AAJ TAK

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH